मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर टनकपुर में आयोजित किया गया प्रबुद्ध सम्मेलन

टनकपुर/चम्पावत। मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की पूर्णता के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी टनकपुर मंडल की ओर से प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता रोहताश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर पांडेय तथा कार्यक्रम के जिला सह-संयोजक गौरव पांडेय उपस्थित रहे और उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों को विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, महामंत्री कुमुद जोशी, हरीश कलौनी, उपाध्यक्ष रीता कलखुड़िया, विनोद गड़कोटी, पूर्व प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य किरण देवी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि प्रजापति, नरेश सकारी, मुकेश साहू, भीम रजवार, शशांक गोयल, मंडल मंत्री रेणुका निरंकारी, मीडिया प्रभारी खीम सिंह, उर्मिला चंद, कैप्टन चंद्र शेखर गहतोड़ी, गिरीश गहतोड़ी, एडवोकेट मनोज तिवारी, कांति बल्लभ जोशी समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा के मंडल महामंत्री कुमुद जोशी ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य भाजपा सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों से जनता को अवगत कराना था, जिससे ‘विकसित भारत के अमृत काल’ की ओर देश की प्रगति को गति दी जा सके।

