उत्तराखण्डजनपद चम्पावत

निगम को लाभप्रद संस्था बनाने के हर संभव प्रयास होंगे: कैलाश गहतोड़ी

Ad
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल/पाटी। वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि निगम को लाभकारी संस्था बनाने की उत्तराखंड में तमाम संभावनाएं हैं। इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। यदि निगम वन्य संपदा को सीधे बेचने के बजाय उसके उत्पाद बनाकर अपने ब्रांड नेम के साथ बेचे तो निगम को कई गुना अधिक मुनाफा हो सकता है।
गहतोड़ी मंगलवार की दोपहर बाद यहां राज्य अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में खनन, वन उत्पाद के अलावा जड़ी बूटी का प्रचूर भंडार है। यदि इसका वैज्ञानिक तरीके से दोहन किया जाए तो निगम को कई गुना लाभ दिलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी तक निगम लकड़ी खरीदकर सीधे बेच देता है यदि उसी लकड़ी के फर्नीचर समेत अन्य उत्पाद अपने ब्रांड नेम के साथ बेचे जाएं तो निगम को कई गुना मुनाफा हो सकता है। इसी तरह निगम भेषज संघ से जड़ी-बूटी खरीदकर बेचता है। यदि वही जड़ी-बूटी सीधे काश्तकारों से खरीदी जाए और उसके अलग-अलग उत्पाद बनाए जाएं तो निगम को अच्छा राजस्व मिल सकता है। इसके लिए निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इससे पूर्व गहतोड़ी का नैनीताल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, संतोष साह, मोहित आर्या, हरीश राणा, सभासद गजाला कमाल, दयाकिशन पोखरिया, दीपक मेलकानी, मोहित रौतेला, नवीन जोशी, मुकेश मेहरा आदि मौजूद रहे।

Ad

पाटी-देवीधुरा का विकास कराया जाएगा: गहतोड़ी
पाटी। उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने पाटी और बग्वाल नगरी देवीधुरा के विकास का भरोसा दिलाया। पाटी और देवीधुरा में सम्मान समारोह के बाद मंगलवार को क्षेत्र के लोगों ने ज्ञापन दिए। गहतोड़ी ने कहा कि मां बाराही धाम में स्वदेश दर्शन योजना के अधूरे काम को पूरा कराने सहित मेले को राजकीय दर्जा दिलाने के मामले को मुख्यमंत्री के सम्मुख उठाया जाएगा। मां बाराही मंदिर कमेटी ने बगवाल मेले के लिए राजकीय अनुदान देने, पॉलिटेक्निक, आईटीआई की मंजूरी, क्षेत्र की ग्रामीण सड़कों को स्वीकृति देने सहित कई मांगें उठाई गई। ज्ञापन देने वालों में मां बाराही मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, रमेश राणा, कोषाध्यक्ष बिशन सिंह चम्याल, महामंत्री हयात सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे। इससे पूर्व पाटी में मंडल अध्यक्ष दीपक भट्ट की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में एसडीएम मनीष बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, मुकेश कलखुड़िया, भगीरथ सोराड़ी, डीएन जोशी, बहादुर सिंह, राकेश पाटनी आदि मौजूद रहे।

Ad