उत्तराखण्ड

दुखद # पिता और दो वर्षीय पुत्र की जलकर मौत, पत्नी बदहवास

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां खाना बनाते वक्त रसोई में गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। जिससे पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी सदमे में चली गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। घटना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र की है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर फायर व पुलिस कर्मी पहुंचे। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार मूल निवासी पीलीभीत हाल ट्रांजिट कैंप के ठाकुरनगर निवासी 30 वर्षीय केदार सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्य करता है। वह यहां अपनी पत्नी नेहा और अपने दो वर्षीय बच्चे वंश के साथ रहता था। सोमवार देर रात वह ड्यूटी समाप्त कर घर पहुंचा। खाना बनाने के लिए वह रसोई में पहुंचा तो जलाते ही गैस सिलेंडर के लीक पाइप ने आग पकड़ ली। उससे कमरे में गैस लग गयी। जिससे केदार व उसका दो साल का बेटा वंश कमरे में ही फंस गए। जिससे दोनों की जलकर मौत हो गयी। वही पत्नी सदमे में चले गई है जिसको अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। घटना के समय उसकी पत्नी नेहा कमरे के बाहर आंगन में थी, जो आग लगने पर घबरा कर कमरे की तरफ भागी। लेकिन आग की लपटों में पति बच्चो को देख बेहोश हो गयी। घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आनन फानन में लोगो ने नेहा को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गयी और दोनों पिता पुत्र को जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।