उत्तराखण्ड

पहले वीडियो बनाया और फिर फांसी पर लटक गया, पार्टनरों पर लगाया चीटिंग करने का आरोप

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर के कुंडेश्वरी के भीमनगर इलाके में पशु आहार की फैक्ट्री चलाने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि कर्जदारों के लगातार उत्पीड़न के कारण उसने ऐसा कदम उठाया। मृतक परिवार में कोहराम मचा है। आत्महत्या से पहले व्यक्ति ने अपना वीडियो बनाया है। 3 मिनट 32 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस इस वीडियो की भी जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला मदर कालोनी महेशपुरा निवासी 57 वर्षीय शकील अहमद पुत्र तस्लीम अहमद ने लगभग चार वर्ष पूर्व कुंडेश्वरी के भीमनगर इलाके में पशु आहार की एक फैक्ट्री लगाई। इस फैक्ट्री में उसके साथ तीन और पार्टनर थे। बताया जा रहा है कि शुरूआती दिनों में फैक्ट्री ठीकठाक चली। आरोप है कि उसके बाद पार्टनरों ने उसके साथ बेईमानी शुरू कर दी। फलस्वरूप फैक्ट्री कुछ ही समय में बंद हो गयी। इस दौरान शकील पर लाखों का कर्ज हो गया। देनदारों के उत्पीड़न के कारण शकील बेहद परेशान रहा करता था। बताया जा रहा है कि गत शनिवार को अपराह्न बाद शकील साफ-सफाई के बहाने घर से फैक्ट्री चला गया। जहां उसने सुसाईट वीडियो बनाने के बाद रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। देर रात परिजनों को जैसे ही इसका पता चला उनमें कोहराम मच गया। कुण्डेश्वरी पुलिस ने जानकारी होने पर शव को कब्जे में ले लिया। फैक्ट्री बंद होने के बाद मृतक शकील कर्ज के कारण बेहद परेशान रहा करता था। इसी कर्ज की बजह से परिवार से भी उसके संबंध खराब हो चुके थे। आत्महत्या से पूर्व छोड़े सुसाईट वीडियो में उसने कहा कि मैं आज अपनी जान को फना करने जा रहा हूं। मुझे जितने भी मिले 420 और फ्रॉड मिले। मैं बहुत परेशान हूं डिप्रेशन में मुझसे नहीं जिया जा रहा है। मुझे किच्छा, रामनगर व जसपुर खुर्द के कुछ लोगों ने जीना मुश्किल कर दिया है।’ वीडियों में मृतक ने यह भी बताया कि उसके तीन पार्टनरों ने उसके साथ धोखा कर दिया, जिसकी बदौलत उसकी जान आफत में पड़ गयी। मृतक ने सुसाईड वीडियो में यह भी बताया कि षड़यंत्र के तहत उसके पार्टनरों ने उसके खिलाफ मुकदमे करा दिये, इसलिए वह आत्महत्या के लिए विवश है।