जनपद चम्पावतराजनीति

उप चुनाव # सीएम धामी की ऐतिहासिक जीत के लिए युवा मोर्चा की टीम प्रत्येक बूथ और वार्ड में जाकर करेगी प्रचार

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा चम्पावत नगर की बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष मोहित पाठक रहे। उन्होंने कहा कि चम्पावत को युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मिलने से युवाओं में जोश और उत्साह है। मुख्यमंत्री की रिकॉर्ड मतों से जीत सुनिश्चित है।





नगर अध्यक्ष गौरव पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी उपचुनाव को लेकर चर्चा की गई। तय किया गया कि युवा मोर्चा की टीम प्रत्येक बूथ और वार्ड में जाकर भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में प्रचार-प्रसार करेगी और लोगों से अधिक से अधिक मतदान की अपील करेगी। ताकि मुख्यमंत्री ऐतिहासिक मतों से विजय हों। कहा कि सीएम धामी के चम्पावत से विधायक चुने के बाद चम्पावत का सुनियोजित विकास होगा। बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सनी वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष कमल माहरा, जिला महामंत्री शैलेश जोशी, नगर उपाध्यक्ष संजू चौधरी, नगर महामंत्री सूरज बोहरा, नगर मंत्री पीयूष जोशी, नगर मंत्री विकास गिरी, मीडिया प्रभारी सूरज तिवारी, कैलाश नाथ, सोशल मीडिया प्रभारी मन्नू जोशी, दीपक राणा, धीरज जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।