टनकपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का हुआ स्वागत, सुनी पीएम की मन की बात
टनकपुर/चम्पावत। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक बंशीधर भगत का टनकपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, मंडल अध्यक्ष भाजपा तुलसी कुंवर, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रवि प्रजापति आदि के द्वारा होटल लक्ष्य में किया गया। जिसके बाद रोहताश अग्रवाल के निवास पर भगत ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी की मन की बात सुनी।


इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्होंने कहा कि मोदी और धामी की जोड़ी के द्वारा उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किये जा रहे हैं। विगत कई वर्षों से लंबित जमरानी बांध परियोजना, जिसके लिए मैंने स्वयं हल्द्वानी की जनता को सांथ लेकर आंदोलन किए जो आज पुष्कर सिंह धामी व नरेंद्र मोदी के प्रयासों से जनता को समर्पित होने जा रही है। इसके अलावा जनपद चम्पावत के लिए भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार ऐतिहासिक कार्य किया जा रहे हैं। जैसे टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन जिसका सर्वे अंतिम चरणों पर है, और इसके साथ ही टनकपुर में आईएसबीटी का निर्माण धामी सरकार द्वारा कराया जा रहा है, टनकपुर में आयुर्वेदिक हॉस्पिटल का निर्माण भी अंतिम चरणों पर है ऑल वेदर रोड आज टनकपुर से लेकर धारचूला मुनस्यारी तक लोगों को सुविधा प्रदान कर रही है।

इसके साथ ही आज ऑपरेशन सिंदूर हमारे भारत की सेना के शौर्य और साहस को प्रदर्शित कर रहा है और सेना के सम्मान में पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिसमें राजनीति से ऊपर उठकर देश के आम नागरिक भाग ले रहे हैं परंतु कांग्रेस के कुछ तथाकथित बड़े नेता इसमें भी राजनीति देख रहे हैं और तिरंगा यात्रा पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहे हैं आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सेना सशक्त हुई है और दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारने में सक्षम है। इस बात से पूरा देश गौरवान्वित है आज नरेंद्र मोदी और धामी की जोड़ी उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए दिन-रात प्रयास कर रही है और इसके परिणाम हमें धरातल पर भी दिखाई दे रहे हैं। इसके पश्चात रोहिताश अग्रवाल के यहां भोजन करने के बाद पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज सिंह कठायत के यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर उनसे विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं से संगठन के लिए बढ़-चढ़कर पूर्ण मनोभाव के साथ कार्य करने को कहा मुख्यमंत्री प्रतिनिधि दीपक रजवार, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, रवि प्रजापति, पूर्व मंडल महामंत्री शशांक गोयल, मुकेश जोशी, कुमुद जोशी, हरीश हैसियत, शैलेन्द्र सिंह, कुमुद जोशी, हरीश कलौनी, हंसा जोशी, उर्मिला चंद, दिनेश प्रजापति, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।


