पूर्व मंत्री व विधायक अरविंद पांडेय ने किए मां पूर्णागिरि के दर्शन


टनकपुर/चम्पावत। पूर्व मंत्री व गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने बुधवार को मां पूर्णागिरि के दर्शन कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त। पूर्णागिरि धाम पहुंचे अरविंद पांडेय का मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी, ग्राम प्रधान कालीगूठ पंकज तिवारी, कृष्णानंद तिवारी, प्रदीप तिवारी, नीरज पांडेय, कैलाश पांडेय, विशन दत भट्ट ने मैया की चुनरी एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। मंदिर समिति के सदस्यों ने विधायक पांडेय के साथ सरकार की ओर से मेलेा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्य को लेकर चर्चा की। इसके बाद टनकपुर के होटल लक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी दीप चंद्र पाठक ने विधायक अरविंद पांडेय का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विधायक पांडेय ने युवाओं के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर मोहित, रोहित, पुष्कर, मनोज, कृष्ण, भूपेंद्र, करण, दिनेश, सुनील, नवीन, हरीश, कुशल, रमेश, आशीष, मोहन, सौरभ, दीपक, आकाश समेत युवा मौजूद रहे।


