पूर्व विधायक खर्कवाल ने आपदा से चाराल क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया


चम्पावत। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने सोमवार को खर्ककार्की, चैकुनीबोरा समेत चाराल क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण किया और आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। साथ ही प्रभावितों से मिल कर उन्हें हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि बीते दिनों हुई बारिश से चाराल क्षेत्र में जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। कई लोगों के घर गिरने की कगार पर आ गए हैं। साथ ही खेत, खलिहान, रास्ते और सुरक्षा दीवार नेस्तानाबूत हो गई हैं। साथ ही साथ कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे हर प्रभाावित के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की है कि तत्काल टीमें बना कर जायजा लिया जाय और मनरेगा व दैवीय आपदा की मद से निर्माण कार्य करवाए जाएं। साथ ही साथ कहा कि दैवीय आपदा मद से मिलने वाले मुआवजे में संशोधन की जरूरत है। उन्होंने राज्य सरकार से मुआवजे के मानकों में बदलाव करने की मांग की।


