छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष ने फांसी लगाकर जान दी

नैनीताल जिले के रामनगर से दुखद खबर आ रही है। छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष गौरव फर्त्याल ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगा कर जान दे दी है। छोई निवासी गौरव यशवंत फर्त्याल के इकलौते पुत्र थे। वे वर्ष 2016 में रामनगर महाविद्यालय के एनएसयूआई के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हैं। गौरव फर्त्याल के निधन पर महाविद्यालय सहित शहर में शोक की लहर है। परिजनों को गौरव आज सुबह घर के कमरे में लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


