पांच साल बाद फिर से संचालित हुई मंच उप तहसील, पंचायत घर में बना कार्यालय


चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं पर अमल शुरू हो गया है। पांच साल से बंद पड़ी सीमांत मंच की उप तहसील का संचालन फिर से शुरू हो गया है। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश के मंच गांव में साल 9 दिसंबर 2016 को उप तहसील खुली थी। 56 राजस्व गांवों की करीब 11 हजार की आबादी वाली इस उप तहसील कार्यालय को मंच से करीब दो किमी दूर दुबड़ के पंचायतघर में बनाया गया था, परन्तु 1 साल बाद ही यह उपतहसील बन्द हो गयी।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि मंच उपतहसील का संचालन जल्द शुरू कर दी जाएगी। सीएम की घोषणा के तहत उप तहसील का संचालन 4 मई से शुरू होना था। लेकिन विधानसभा उपचुनाव की आचार संहिता लगने से औपचारिक रूप से काम शुरू नहीं हो पाया। शुक्रवार 10 जून से उप तहसील मंच में कार्य सुबह 10 बजे से प्रारम्भ हुआ। उप तहसील से स्थाई निवास, चरित्र, आय, जाति सहित सभी तरह के प्रमाण पत्र बन सकेंगे। उप तहसील का शुभारंभ मंत्रोच्चार के बीच पूजा पाठ हुई। मंत्रोच्चार पंडित रमेश चंद्र जोशी ने किया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार चन्याल, तहसीलदार चम्पावत/प्रभारी नायब तहसीलदार मंच ज्योति नपल्चयाल, राजस्व निरीक्षक पुष्कर नाथ गोस्वामी, राजस्व निरीक्षक संजय कुमार उनियाल, नाजिर सुरजीत सिंह मेहता, भाजपा नेता हरीश भट्ट, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दलीप सिंह महर, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज जोशी, ग्राम प्रधान बचकोट पुष्कर सिंह, ग्राम प्रधान तामली गणेश जोशी, अर्जुन सिंह, कैलाश बोहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश जोशी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बची सिंह, चंचल सिंह, एनआईसी स्वान केंद्र के नेटवर्क इंजिनियर चंपक जोशी, रोहित नेगी, नायब नाजिर बची सिंह जीना, राजेंद्र जोशी, राजस्व उप निरिक्षण अनुज उप्रेती, अमित सिपाल, दीपक बोहरा, भुवन मेहता, प्रकाश सिंह कुंवर, नारायण राम आदि मौजूद रहे।

