नवीनतमपिथौरागढ़हादसा

किचन में फटा गैस सिलेंडर, खाना बना रही महिला झुलसी

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के तिलढुंगरी में आज सुबह किचन में गैस सिलेंडर फटने से एक महिला झुलस गई। धमाके से घर की दो दीवारें और अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय के तिलढुंगरी में सोमवार सुबह एक महिला अपने किचन में काम कर रही थी। अचानक धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। जिससे किचन में आग लग गई। जब तक किचन में काम कर रही महिला कुछ समझ पाती वो आग के लपटों में घिर गई थी। सिलेंडर फटने और उससे लगी आग के कारण महिला गंभीर रूप से झुलस गई। बसंती नाम की ये महिला घायल और झुलसी हुई अवस्था में मकान की दीवार के बीच फंस गई थी। लोगों ने तत्काल सिलिंडर फटने से हुए हादसे की सूचना 112 सेवा से दी। सूचना पाकर एलएमएस नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में राहत और बचाव की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
टीम ने देखा कि बसंती जोशी गंभीर रूप से झुलस गई थीं। सिलेंडर के फटने से मकान की दीवारें व अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया था। फायर टीम ने देखा तो महिला दीवार के बीच फंसी थी। टीम सदस्यों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से महिला को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। फायर टीम का नेतृत्व कर रहे नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते कमरे में गैस भर गई थी। सुबह बसंती देवी ने चाय बनाने के लिए जैसे ही माचिस की तीली जलाई जोरदार विस्फोट के साथ आग लग गई। आग की चपेट में आने से बसंती देवी करीब 30 प्रतिशत झुलस गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने कहा कि महिला की हालत खतरे से बाहर है।

Ad