जनपद चम्पावतनवीनतम

घटोत्कच महोत्सव : सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने मचाई धूम, मंत्रमुग्ध हुए लोग

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। क्षेत्र में घटोत्कच महोत्सव की धूम मची हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शिरकत करने के बाद से महोत्सव में पहुंचने वालों की संख्या में खासा इजाफा हो रहा है। सोमवार को सीएम धामी ने महोत्सव में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। कलाकारों ने ओ भिना कसि के जानू द्वारहाटा..समेत तमाम लोकगीतों पर नृत्य पेश किया। बाहरी क्षेत्रों से आए दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांध दिया।

Ad


सोमवार को घटोत्कच महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ हुआ। सांस्कृतिक संध्या में चंचल रावत एंड पार्टी पिथौरागढ़, जय गोलज्यू जन्मभूमि कला केंद्र चम्पावत के कलाकारों ने कार्यक्रम पेश किए। पिथौरागढ़ की टीम ने लठी टेक बोज्यो बोक्यो..गीत पर शानदार नृत्य पेश किया। लोक गायिका कबूतरी देवी की बेटी हेमा देवी ने भी प्रस्तुति दी। चंचल सिंह रावत ने कोटा का बटन… गीत पेश किया। हाय काकड़ी झिल मा, नून पिस्यो सिले मा… गीत पर दर्शक झूमने लगे। जय गोलज्यू जन्मभूमि चम्पावत के कलाकारों ने ओ भिना कस के जानू द्वारहाटा… गीत पेश किया। चम्पावत किड ऑइकन रिमझिम ने कुटू मा कुटू नेपाली गीत पेश किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग देर रात तक जमे रहे। डॉ.भुवन चंद्र जोशी और नीरज जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष मनमोहन सिंह बोहरा, पूरन बोहरा, इंदुवर जोशी, राकेश बोहरा, भारत भूषण, सुरेश राजन, प्रहलाद बोहरा समेत तमाम लोगों ने सहयोग दिया।

Ad