टनकपुर : शारदा घाट में भव्य संध्या आरती का हुआ आयोजन
टनकपुर/चम्पावत। शारदा घाट पर मंगलवार को भव्य संध्या आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में दीप प्रज्वलित कर मां शारदा की आरती की गई। मंगलवार की शाम टनकपुर में शारदा घाट का नजारा देखने लायक था। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ ही मां पूर्णागिरी के दर्शन करने आए अनेकों श्रद्धालु भी मां शारदा की आरती में सम्मिलित हुए। पुरोहित मोहित त्रिपाठी एवं कृष्णकांत पांडे द्वारा मां शारदा की आरती की गई। इस दौरान पूरा शारदा घाट मां पूर्णागिरि और मां शारदा के जयकारों से गूंज उठा।
मां शारदा की आरती में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री पूरन मेहरा, भाजपा की मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, मंडल महामंत्री कुमुद जोशी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका टनकपुर ऋषभ उनियाल, विनोद बिष्ट, सभासद शैलेंद्र सिंह, सभासद दिनेश कुमार, मोहित गड़कोटी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

