उत्तराखण्डनवीनतमनैनीतालराजनीति

हल्द्वानी : मुकेश बोरा जल्द होगा सलाखों के पीछे: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने आज बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक की। बैठक हल्द्वानी के बीजेपी कार्यालय में हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा 25 सितंबर तक बीजेपी का प्रथम चरण में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में संगठन के अनुरूप 19 जिले हैं और सभी जिलों के एक-एक मंडल में जाकर वह सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे और इस बार प्रथम चरण में 30 लाख लोगों की बीजेपी में सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है।

वहीे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष मुकेश बोरा के मामले में कहा भाजपा का कोई भी बड़ा नेता मुकेश बोरा को नहीं बचा रहा है। मामला न्यायालय में चल रहा हैै न्यायालय के आदेश से ही मुकेश बोरा के घर में कुर्की हुई है, तो वहीं मुकेश बोरा को भी जल्द पुलिस जल्द जेल के सलाखों के पीछे भेजेगी।

Ad