मां वाराही धाम देवीधुरा में मनाया जाएगा होली महोत्सव, एकादशी के दिन होगी खेतीखान की होली

चम्पावत। मां वाराही धाम देवीधुरा में इस बार होली महोत्सव मनाया जाएगा। पहली बार होगा जब कई गांव के लोग एक साथ होली महोत्सव मनाएंगे। मां वाराही धाम अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि एकादशी के दिन खेतीखान और द्वादशी के दिन कानीकोट की भव्य होली के साथ घिघारुकोट-सांगो, देवीधुरा, धरोंज, भैसर्क, पखोटी, वालिक, कनवाड़, कोटला, सुनी कटना में होली का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महिलाओं की होली भी होगी। होली महोत्सव को लेकर मंदिर कमेटी की ओर से युवाओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, दिनेश जोशी, कोषाध्यक्ष दीपक चम्याल, चंदन बिष्ट, नरेंद्र लडवाल, प्रधान ईश्वर बिष्ट, नवीन राणा, रमेश राणा, राजू बिष्ट, नवीन चंद्र, नरेंद्र सिंह बिष्ट, राजेश बिष्ट, विक्रम कठायत, छात्र संघ अध्यक्ष पंकज चम्याल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश मेहरा, दान सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

