टनकपुरनवीनतम

टनकपुर में पूर्व पालिकाध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चन्दी प्रसाद की पुण्यतिथि पर भारतीय जन चेतना परिषद द्वारा किए गया सम्मान समारोह आयोजन

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। स्वतंत्रता संगाम सेनानी पूर्व चेयरमैन टनकपुर स्व. चन्दी प्रसाद की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में भारतीय जन चेतना परिषद द्वारा बाल चित्र कला प्रदर्शनी एवं नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गांधी मैदान में आयोजित प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चन्द्र गहतोड़ी रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम कैलाश गहतोड़ी का भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद गहतोड़ी ने स्व. चन्दी प्रसाद के चित्र का अनावरण किया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विपिन कुमार अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, संस्था की अध्यक्ष निशा एवं वरिष्ठ एडवोकेट विनोद प्रकाश ने पुष्पांजली अर्पित की। संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने चित्र पर माल्यापर्ण किया। नबावगंज बरेली के पूर्व विधायक स्व. केशर सिंह गंगवार के पुत्र विशाल गंगवार एवं उनकी पुत्र वधु डॉ. पारूल गंगवार ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और पुष्पांजली अर्पित की। पीलीभीत से आये अनिल जैसवार एण्ड ग्रुप ने देश भक्ति गीत एवं रामधुन गाई। वन विकास निगम के अध्यक्ष गहतोड़ी ने स्व. चंदी प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन विनोद प्रकाश एडवोकेट ने किया। बाल चित्रकला प्रतियोगिता में प्राईमरी वर्ग में रा०प्र०वि० वार्ड नं0 3 के विशाल शर्मा ने प्रथम स्थान, अकिता प्रा० पा० वार्ड नं0 10 द्वितीय स्थान एवं प्रा० पा० वार्ड नं0 10 की अल्शीफा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में रा० उ०प्र०वि० सैलानीगोठ के कोनेन ने प्रथम एवं रा० उ०प्र०वि० सैलानीगोठ की पुष्पा ने द्वितीय एवं राधे हरि राजकीय इण्टर कॉलेज के वर्षित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में नगर के अनेक क्षेत्रों से जुड़े सामाजिक कार्य करने वाले नागरिकों को भी शॉल ओडाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कोरोना काल में सराहनीय कार्य करने के लिए डा० सय्यद आसिफ हुसैन, डा० मधू, डा० अफताब अंसारी, डा० शैलजा पाण्डेय, नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी, बसन्त राज चन्द, विनोद बिष्ट आदि पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। समाज जन सेवा के क्षेत्र में अग्रीयणीय भूमिका निर्वाह करने हेतु पालिका के समस्त सभासद गणों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अपनी लेखनी एवं इलैक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से निरन्तर समाज में जागृति जागरूकता, सदभाव एवं इस क्षेत्र के विकास में अग्रणीय योगदान देने वाले समस्त पत्रकार एवं छायाकार को भी सम्मानित किया गया। समाजिक क्षेत्र में जन सहयोग कर सबके सुख दुख में अग्रणीय भूमिका निभाने वाले नगर के सम्भ्रात सम्मानितजन को भी सम्मानित किया गया। साहसिक पर्यटक एवं आपदा के रैस्क्यू ऑपरेशन में सदैव अग्रणीय भूमिका निभाने के लिये विनय अरोड़ा मौनी बाबा व गौ सेवा के क्षेत्र में गौ माता की सेवा कर अपनी सच्ची सेवा कर अपना उत्कृष्ट योगदान दिये जाने के लिये धर्मानन्द पाण्डेय का भी सम्मान हुआ।
कार्यक्रम में सभासद कपिल उप्रेती, हसीब अहमद, रईस अहमद, हुमा अंसारी, पूजा टम्टा, तुलसी कुंवर, योगेश पाण्डेय, सविता बिष्ट, केदार दत्त जोशी, कलावती कापड़ी नामित सभासद, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह कठायत, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश पाण्डेय, फिरोज अहमद अंसारी, रमेश निषाद, अन्नू राठौर, अमित वर्मा, सन्तोष वाल्मीकि, नवल किशोर, मो. हुसैन, शकुन सक्सेना, पूरन लाल गंगवार, अनूप सिंह यादव, नारायण बाल्मिकी अशोक सागर, मुकेश कश्यप, ममता गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।