उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा : खाई में गिरी कार, पति-पत्नी और बेटे की मौत, कार भी जलकर हुई खाक

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार 23 अक्टूबर को भीषण सड़क हादसा हो गया। गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर देवखाल के पास कार बेकाबू होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे, सिसमें से तीन दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा गया है। हादसा इतना भयानक था कि खाई में गिरते ही कार में आग लग गई थी।
फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार वाहन देवलखाल से पोखरी की ओर जा रहा था, तभी बीच रास्ते में देवखाल के पास ये हादसा हो गया और कार खाई में गिर गई। खाई में गिरने के बाद कार में अचानक से आग भी लग गई। मौके पर मौजूद लोग ने जैसे-कैसे कार सवार दो लोगों को बाहर निकाला, लेकिन उन्हें जान नहीं बच सकी। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सड़क हादसे की सूचना दी थी। इसके बाद ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पहुंची।



एसडीआरएफ की टीम ने करीब 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर सभी लोगों को रेस्क्यू किया और उन्हें ऊपर सड़क पर लेकर आई, लेकिन तब तक तीन लोग दम तोड़ चुके थे। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था, जिसके पुलिस ने जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा है. मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे। मरने वाले में एक महिला और दो पुरुष हैं। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है। इस घटना के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।
मृतकों के नाम: अनीता पत्नी अरविन्द त्रिपाठी, अरविन्द त्रिपाठी व अनंत पुत्र अरविन्द त्रिपाठी
जानकारी के अनुसार अरविंद त्रिपाठी और अनिता त्रिपाठी बेटे अनन्त त्रिपाठी (22) और बेटे अम्बुज त्रिपाठी (25) के साथ पोखरी के विशाल पाव गांव आए थे। यहां अनिता का मायका है। वह वहां से वापस लौट रहे थे। इस दौरान गोपेश्वर पोखरी रोड पर कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। इस दौरान कार में सवार अरविंद, अनिता और अनन्त की जलकर मौत हो गई। वहीं अम्बुज घायल हो गया। जिसका उपचार चल रहा है। अरविंद त्रिपाठी देहरादून सिंचाई विभाग में ईई थे। परिवार देहरादून में रहता था। वे दीपावली मनाने गांव आये थे। इसी दौरान अनिता भी मायके मिलने आई थी, लेकिन लौटते वक्त उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
पोखरी विकासखंड के ग्राम पंचायत विशाल के पाव गांव निवासी अरविंद त्रिपाठी परिवार के साथ दीपावली मनाने अपने ससुराल देवखाल आए थे। बृहस्पतिवार को वह अपने गांव विशाल लौट रहे थे। घर से 100 मीटर दूरी पर ही कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और नीचे भदूड़ा गांव की लिंक रोड पर अटक गई। फिर नीचे की सड़क पर गिरते ही कार में आग लग गई। हादसे में देहरादून में यूजेवीएनएल में तैनात ईई अरविंद त्रिपाठी (55) और पत्नी अनीता त्रिपाठी (51) कार से छिटक गए। हादसे में ईई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गईं। उनका बड़ा बेटा अंबुज त्रिपाठी (24) और छोटा बेटा अनंत त्रिपाठी (21) कार के साथ नीचे सड़क जा गिरे। अंबुज कार से बाहर निकलने में सफल रहा जबकि अनंत कार से नहीं निकल सका और उसकी जलकर मौत हो गई।