जनपद चम्पावतराजनीति

चम्पावत में भाजपा ने किया प्रबुद्धजन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन, प्रबुद्धजनों, बुद्धिजीवियों और बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। भारतीय जनता पार्टी चम्पावत नगर मंडल द्वारा शनिवार को सेवा पखवाड़े के तहत प्रबुद्धजन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के प्रबुद्धजनों, बुद्धिजीवियों और बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम संयोजक दुग्ध संघ के नामित सदस्य कृष्णानंद जोशी की अध्यक्षता और भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव पांडेय के संचालन में जिला पंचायत सभागार में सम्मेलन का आयोजन हुआ। वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश जोशी, श्याम नारायण पांडेय, शंकर पांडेय, अंबादत्त फुलारा, प्रेमा पांडेय, मणिप्रभा तिवारी, गंगा खाती, मुकेश महराना ने विचार रखे। वक्ताओं ने नरेन्द्र मोदी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी सरकार के द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों का उल्लेख किया। वक्ताओं ने संगठन कार्य को लेकर संस्मरणों को सुनाते हुए पुरानी यादें ताजा कीं। राम मंदिर निर्माण, अनु0 370 का विलोपन, सर्जिकल स्ट्राइक, जनसरोकार से जुड़ी हुई योजनाओं की चर्चा की और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह मोदी व धामी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं।


इस मौके पर जगदीश जोशी, अंबादत्त फुलारा, श्याम पांडेय, दुर्गानंदन खर्कवाल, गणेश गिरी, एनडी गड़कोटी, देव सिंह बोहरा, देवीदत्त जोशी, शंकर पांडेय, पूरन तिवारी, श्याम सिंह महर, दलीप मेहता, राजेन्द्र बोहरा, मोहन अधिकारी, प्रेमा पांडेय, मणिप्रभा तिवारी, गंगा खाती को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, नगर उपाध्यक्ष देवेन्द्र माहरा, नगर महामंत्री कपिल खर्कवाल, रमेश भंडारी, ब्लाक प्रमुख रेखा देवी, ज्येष्ठ उप प्रमुख मोनिका बोहरा, सभासद रेखा तिवारी, नंदन तड़ागी, पुष्पा ओझा, ममता बिष्ट, कैलाश पांडेय, सुरेश खर्कवाल, बूथ अध्यक्ष निर्मल तड़ागी, हरगोविंद बोहरा, नंदाबल्लभ कापड़ी, पप्पू भट्ट, आनंद अधिकारी, भाजयुमो कार्यकर्ता सूरज बोहरा, हरीश जोशी, पीयूष जोशी, मुकेश जोशी, रवीन्द्र चौधरी, शेखर सिंह, शुभम बिष्ट आदि मौजूद रहे।