उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा में हुआ ‘तिरंगे’ का अपमान, सिटी मजिस्ट्रेट ने दिए ये निर्देश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में कल हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो में तिरेंगे के अपमान का मामला सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तिरेंगे के अपमान की शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी से की है। शिकायत मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने मामले के जांच के आदेश दे दिये हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो में कल झाड़ू के साथ तिरेंगे के लिपटे होने की कई तस्वीरें प्रशासन को मिली हैं। सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक़ यदि तिरेंगे का अपमान जांच में सही साबित हुआ तो प्रशासन कड़ी कार्यवाही करेगा।