खटीमा में एक को मगरमच्छ ने खाया, एक नाले में गिर कर मरा


खटीमा। क्षेत्र में आज दो बड़ी घटनाएं सामने आए हैं। जिनमें दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुरई रेंज के खकरा नाले में एक व्यक्ति को मगरमच्छ ने पूरा खा लिया। मरमच्छ का शिकार बने व्यक्ति का केवल सिर ही बचा हुआ है। पूरा शरीर मगरमच्छ खा गया है। वन कर्मियों को मृतक का सिर मिला है। उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घटना से हर कोई सकते में है। वहीं खकरा पुल के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। माना जा रहा है कि वह खकरा पुल पार करते समय नदी में गिर गया होगा। उसका शव आज मिला है। मृतक की पहचान दलीप पुत्र हीरालाल उम्र 35 वर्ष निवासी हल्दी घेरा थाना खटीमा के रूप में हुई है। वन विभाग के रेंजर सुधीर कुमार के निर्देश पर तड़के सुबह से सत्रह मील पुलिस के साथ नदी में तलाशी अभियान जारी था। डिप्टी रेंजर सुखदेव मुनि, डिप्टी रेंजर सतीश रेखाडी, वन दरोगा बाबूराम, सुंदर लाल, अजमत, सत्रह मील पुलिस चौकी इंचार्ज जगत सिंह शाही तलाशी अभियान में लगे रहे।

