जनपद चम्पावत

तल्लादेश के आमनी में चालक ने फंदे पर लटक कर जान दी

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। सीमांत तल्लादेश के आमनी गांव में एक वाहन चालक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। आत्महत्या करने की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बाद में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मंच के थानाध्यक्ष चेतन रावत ने बताया है कि शिवनाथ (35) पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी आमनी ने शनिवार को घर से दो किमी दूर जंगल में फंदा लगा कर जान दे दी थी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर तीन किमी की पैदल दूरी तय कर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिवनाथ का शव शरीर में पहनी पैंट, कमीज और अन्य कपड़ों से बनी रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला। उन्होंने बताया कि पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए चम्पावत भिजवाया गया। बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। मृतक के दो छोटे लड़के और एक लड़की है।

Ad