चंपावत

भारत प्राचीन व हिन्दू राष्ट्र है : चन्द्र किशोर बोहरा

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जनपद चम्पावत का प्राथमिक शिक्षा वर्ग मल्लिकार्जुन स्कूल चम्पावत में चल रहा है, जो आठ दिन तक चलेगा।जिसमें पूरे जनपद से 90 शिक्षार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। जिसमें कक्षा 9 से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त तथा व्यवसायी एवं पीएचडी करने वाले स्वयंसेवक हैं। वर्ग का उद्घाटन करते हुए प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख चन्द्र किशोर बोहरा ने कहा कि सृष्टि के आरम्भ से ही हिन्दू सभ्यता, संस्कृति का पादुर्भाव हो गया था। विश्व की सबसे प्राचीन और सभ्य, विकसित सभ्यता सिंधु घाटी की सभ्यता ही हिन्दू सभ्यता है। बोहरा ने सतयुग में सत्यवादी राजा हरीश्चन्द्र के त्याग से लेकर त्रेता का रामराज्य, द्वापर में भगवान कृष्ण के अवतरण तथा आधुनिक भारत में यहां की शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, चिकित्सा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। वर्ग में वर्ग कार्यवाह हरीश पंत, जिला प्रचारक मनोज, जिला कार्यवाह शंकर जोशी, नगर संघचालक बची सिंह पुजारी, सतीश जोशी, किशोर जोशी, ललित कलोनी, नगर प्रचारक रमेश, शुभम, चंदन बिष्ट, सूरज बोहरा, विश्वास भट्ट आदि कार्यकर्ता वर्ग की व्यवस्था में लगे हैं।

Ad