चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : सीएम हेल्पलाइन व सेवा का अधिकार को प्रभावी बनाने के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

नशा मुक्त भारत और सेवा अधिकार पर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में सीएम हेल्पलाइन एवं सेवा का अधिकार की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का सबसे प्रभावी माध्यम है। इसलिए सभी विभागाध्यक्ष निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए।

Ad Ad

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति को भी समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों की नियमित समीक्षा कर यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे और जमीनी स्तर पर सुधार स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
उन्होंने अधिकारियों को सेवा का अधिकार के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सभी सेवाओं को समय पर उपलब्ध कराने, कार्यालयों में सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने तथा पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को नशा मुक्त भारत अभियान को और अधिक प्रभावी, व्यापक तथा तीव्र गति से संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad