उत्तराखण्डनवीनतम

पत्रकार नवीन भट्ट बने जागेश्वर मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष, राज्यपाल ने किया नामित

ख़बर शेयर करें -
पत्रकार नवीन भट्ट

अल्मोड़ा। हिंदुस्तान समाचार पत्र के अल्मोड़ा ब्यूरोचीफ नवीन भट्ट को राज्यपाल ने विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर ट्रस्ट का उपाध्यक्ष (अवैतनिक) नामित किया है।
जागेश्वर धाम में हाईकोर्ट के आदेश पर 2013 में मंदिर प्रबंधन समिति का गठन हुआ था। इस ट्रस्ट में उपाध्यक्ष और प्रबंधक का चयन राज्यपाल करते हैं। वहीं डीएम पदेन अध्यक्ष होते हैं। इनके अलावा समिति में क्षेत्रीय पुरातत्त्व अधिकारी सदस्य होते हैं। पांचवें सदस्य पुजारी प्रतिनिधि होते हैं। पुजारी प्रतिनिधि का चयन लोक तांत्रिक तरीके से वोटिंग के आधार पर होता है। वोटिंग में धाम के रजिस्टर्ड पुजारी हिस्सा लेते हैं। जागेश्वर धाम में उपाध्यक्ष, प्रबन्धक और पुजारी प्रतिनिधि का कार्यकाल तीन साल के लिए होता है। एक व्यक्ति अपने जीवन में एक पद पर केवल एक ही बार रह सकता है। बता दें कि इस धाम में प्रबंधक का चयन पिछले साल सितंबर में ही हो गया था। तब से उपाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया लंबित चल रही थी। इधर बीते नौ अगस्त को राज्यपाल ने इस पद पर नवीन भट्ट के नाम की सन्तुति कर दी है। डीएम की गैर मौजूदगी में उपाध्यक्ष समिति की बैठक ले सकते हैं। इस पद के लिए करीब छह सात लोगों ने आवेदन किया था। नवीन भट्ट के चयन पर चम्पावत, अल्मोड़ा, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी सहित पूरे राज्य के पत्रकारों ने खुशी जताई है।