चंपावत

उत्तरांचल मजदूर संघ के लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने कैलाश भट्ट

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की टनकपुर शाखा के वार्षिक चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। कर्मचारी नेता कैलाश चंद्र भट्ट लगातार दूसरी बार शाखा अध्यक्ष बने। जबकि कुलदीप गुप्ता मंत्री, रमेश कुमार व मदनराज उपाध्यक्ष, कुशल प्रजापति व शिवा संयुक्त मंत्री, मनीष कुमार पाल संगठन मंत्री, कमलेश शर्मा कार्यालय सचिव, रवि कुमार कोषाध्यक्ष, आशीष गुप्ता प्रचार मंत्री और मनीष गुप्ता संप्रेक्षक चुने गए।


लक्ष्मण सिंह, अंशुल गुप्ता, कृष्ण अधिकारी, पंकज चौबे कार्यकारिणी सदस्य बने। देवेंद्र मिश्रा, गौरव गुप्ता क्षेत्रीय प्रतिनिधि, दीप चंद्र शाह, हरीश अटवाल, महेश कुमार, शहवाज, कुनाल राठौर, सुनील मिश्रा रमावती को प्रांतीय प्रतिनिधि बनाया गया है। चुनाव क्षेत्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा और क्षेत्रीय मंत्री गौरव गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुए। नव निर्वाचित अध्यक्ष कैलाश चंद्र भट्ट ने कहा कि संगठन आउट सोर्स, विशेष श्रेणी और संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की पहल करेगा। आउटसोर्स, विशेष श्रेणी और संविदा कर्मचारियों का मासिक वेतन कम से कम 25 हजार रुपये किए जाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।

Ad