उत्तराखण्डक्राइम

कलयुगी भाई ने रिश्ते को किया शर्मसार : 15 साल बाद मिली बहन से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार हुआ

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। 15 साल बाद मिली बहन के साथ सगे भाई ने शर्मसार करने वाली हरकत की। आरोप है कि भाई ने अपनी ही नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक शहर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के दो बेटे और एक बेटी है। 15 साल पहले महिला अपने पति को छोड़कर अलग रहने लगी। उसने अपने साथ बेटी और सबसे छोटे बेटे को रख लिया। बड़े बेटे को उसका पिता अपने साथ ले गया। बीते 15 वर्ष तक मां अपनी बेटी और छोटे बेटे का लालन-पोषण करने में जुटी रही। बताया जा रहा है कि बीते वर्ष फरवरी में 19 साल का हो चुका उसका बेटा मां से मिलने पहुंच गया। अपने भाई और बहन से मिलकर वह काफी खुश था। काफी समय वह मां के साथ रहा। इसके बाद बेटी भी पिता के घर रहने की बात करने लगी। आरोप है कि भाई अपनी 13 साल की बहन को पिता के घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलते ही मां कोतवाली पहुंच गई, जहां उसने तहरीर देकर बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Ad