नवीनतम

कन्नड़ सुपस्टार पुनीत राजकुमार नहीं रहे, कर्नाटक सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से दिल तोड़ने वाली खबर आ रही है। जाने-माने एक्टर पुनीत राजकुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। पुनीत राजकुमार महज 46 साल के ही थे और दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया है। पुनीत राजकुमार ने 30 से ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। पुनीत राजकुमार के निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ टीवी और बॉलीवुड में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने के तुरंत बाद ही पुनीत राजकुमार को अस्पताल लाया गया था, जहां पर इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। पुनीत राजकुमार को बेंगलुरू के विक्रम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुनीत राजकुमार के निधन की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने ट्वीट करके पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि दी है। एरिका फर्नांडिस ने ट्विटर पर लिखा है, ‘इस वक्त मैं शॉक में हूं। इस खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल है। जो अपनी हेल्थ को लेकर इतना सजग रहता था…बहुत जल्दी चले गए पुनीत…। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले अप्पू।’ एरिका के इस ट्वीट के बाद लोग यही सोच रहे हैं कि आखिर दोनों के बीच में क्या कनेक्शन था? आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। कन्नड़ फिल्म निन्निन्दाले में एरिका ने पुनीत राजकुमार के अपोजिट काम किया था। एरिका फर्नांडिस के अलावा सोनू सूद, बोनी कपूर, विवेक ओबेरॉय और हंसिका मोटवानी ने ट्विटर पर शोक प्रकट किया है।