उत्तराखंड धामी कैबिनेट से तीन मंत्रियों की छुट्टी के आसार! चार नेताओं के एंट्री की चर्चाएं, जानिए समीकरण

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी के एक बड़े नेता ने नाम न बताने की शर्त पर बड़ी जानकारी शेयर की है। वहीं पार्टी सूत्रों की मानें तो मौजूदा धामी कैबिनेट के तीन मंत्रियों पर तलवार लटकी हुई है, जिन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इसके अलावा चार नए विधायकों को धामी कैबिनेट में मंत्री बनाया जाएगा।


खबर के अनुसार फिलहाल जो जानकारी निकलकर सामने आई है, उसके हिसाब से ये कहा जा सकता है कि देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले से धामी कैबिनेट में एक-एक मंत्री को शामिल किया जाएगा, जिसको लेकर भाजपा संगठन स्तर पर कसरत चल रही है। कहा जा रहा है कि बीते दिनों बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी इशारों ही इशारों ने इस बात का जिक्र किया था कि कभी भी प्रदेश में कैबिनेट विस्तार हो सकता है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तब ये भी जानकारी दी थी कि उन्होंने प्रदेश के वर्तमान हालात की रिपोर्ट दिल्ली हाईकमान को भेज दी है। इसके अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने भी कोटद्वार में अपनी सरकार के ही मंत्री की निंदा की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि अपने मंत्री के विवादित बयान को वो आलाकमान के आगे रखे चुके हैं। तभी से इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में जल्द ही कैबिनेट विस्तार होने वाला है।
वहीं इन चर्चाओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के दिल्ली दौरे ने और हवा दे दी है। साथ ही खबर ये भी है कि होली के बाद बीजेपी अपने मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा कर देगी।
वहीं कैबिनेट विस्तार पर सीएम धामी का भी बयान आया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी से जब कैबिनेट विस्तार और दिल्ली दौरे के लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपने अंदाज पत्रकारों को जवाब दिया। उन्होंने कहा है कि दिल्ली आने का कार्यक्रम उनका पहले से ही तय था, ये कोई नया कार्यक्रम नहीं था। सब सामान्य कार्यक्रम था। हो सकता है आप लोगों के कुछ नया हो, तो बता दीजिए, लेकिन मैं तो समान्य स्थिति में ही गया था।
