चम्पावत : चाराल की शक्तिपुरबुंगा सीट पर कृष्णा जोशी ने दर्ज की शानदार जीत
चम्पावत। जनपद मुख्यालय की जिला पंचायत सीट शक्तिपुर बुंगा से कृष्णा जोशी ने शानदार जीत दर्ज की है। इसके लिए उन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होने भाजपा प्रत्याशी पर 345 वोटों की जीत दर्ज की है। वे भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़े और कड़ी मेहनत पर भाजपा समर्थिक प्रत्याशी व निवर्तमान सदस्य के पति मनमोहन सिंह बोहरा को हराने में कामयाब रहे। शुरू से ही माना जा रहा था कि मुकाबला कृष्णा व मनमोहन सिंह के बीच होगा।


हालांकि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष महर व भाजपा के ही दिनेश चौड़ाकोटी से इस सीट को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास किया। मालूम हो कि कृष्णा जोशी की पत्नी चम्पावत दुग्ध संघ की अध्यक्ष हैं और वे स्वयं दुग्ध संघ के निदेशक। मालूम हो कि चुनाव प्रचार के दौरान इन दिनों प्रत्याशियों पर हमले भी हुए थे। दोनों ने ही मामलों में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। कृष्णानंद जोशी को 2259, मनमोहन सिंह को 1914, मनीष महर को 1734, दिनेश चंद्र को 1041 व चंदर सिंह को 812 मत मिले। वहीं कृष्णा जोशी ने कहा है कि यह आमजन की जीत है। वे जनता के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। कृष्णा की जीत पर उनके समर्थकों में खाासा उत्साह है।

