उत्तराखण्डनवीनतमस्वास्थ

कुमाऊं : व्यायाम करते समय 18 वर्षीय युवक को आया हार्ट अटैक, गिरते ही हो गई मौत

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। इन दिनों अचानक दिल का दौरा पड़ने और तत्काल मौत होने की खबरें लगातार सुर्खियां बन रही हैं। इस मामले में चौकाने वाली बात यह है कि कार्डियक अरेस्ट की चपेट में नवयुवा भी आ रहे हैं। ताजा मामला पिथौरागढ़ का है। यहां देव सिंह मैदान में शुक्रवार की सुबह व्यायाम कर रहे एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक की मौत से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में खिलाड़ी अस्पताल पहुंचे। इस घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं।
जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर कासनी गांव का 18 वर्षीय युवक पारस कसन्याल सेना भर्ती की तैयारियों में जुटा हुआ था। वह हर रोज अपने गांव से दौड़ लगाकर नगर के देव सिंह मैदान में पहुंचकर व्यायाम करता था। शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे वह मैदान में व्यायाम कर रहा था। व्यायाम के दौरान ही वह अचानक गिरकर बेहोश हो गया। पारस के गिरते ही मैदान में व्यायाम कर रहे लोग उसे अस्पताल लाए। चिकित्सक डॉ. आलम ने युवक की जांच की हृदय गति वापस लाने के लिए तमाम प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद चिकित्सक ने पारस को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने इसे हृदयाघात बताया। इस घटना से अस्पताल में मौजूद खिलाडि़यों की आंखें नम हो गई। स्वजन भी तब तक अस्पताल पहुंच गए। गमगीन माहौल में युवक का शव उसके गांव कासनी ले जाया गया। युवक के आकस्मिक निधन पर तमाम ​खिलाडि़यों ने गहरा दुख जताया है।

Ad