जनपद चम्पावतलोहाघाट / आस-पास

लड़ीधूरा महोत्सव # 15 से 20 अक्टूबर तक होगा आयोजित, शैक्षिक एवं खेल कार्यक्रमों का ही होगा आयोजन

ख़बर शेयर करें -

बाराकोट। दसवां लड़ीधूरा महोत्सव 15 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होगा। कोविड 19 के चलते इस बार भी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होगे। कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए शैक्षिक एवं खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
लड़ीधूरा मंदिर में लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच की बैठक अध्यक्ष नगेंद्र जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष आयोजित होने वाला लड़ीधूरा महोत्सव क्षेत्र के सभी 12 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान एवं समर्पण को याद करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष महोत्सव में केवल शैक्षिक एवं खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर पूर्ण रूप से विराम रहेगा। सारे कार्यक्रम कोविड-19 की गाइड लाइन का पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष महोत्सव का आयोजन 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक होगा। महोत्सव के दौरान वर्ष 2021 में कक्षा 12 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली बाराकोट क्षेत्र की तीन छात्राओं को 15—15 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में रमेश चंद्र जोशी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, लोकमान सिंह अधिकारी, उमेश्वर सिंह अधिकारी, प्रदीप सिंह ढेक, नवीन चंद्र जोशी, नवल किशोर जोशी, दुर्गेश जोशी, प्रदीप सिंह अधिकारी, राजेंद्र सिंह अधिकारी, प्रदीप वर्मा, संजय वर्मा, मनोज जोशी, राकेश जोशी आदि उपस्थित रहे।

Ad