जनपद चम्पावतनवीनतम

लड़ीधूरा महोत्सव : प्रतियोगिताओं के विजेताओं को वितरित किए गए पुरस्कार

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। बाराकोट में पांच दिनी लड़ीधूरा महोत्सव का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हो गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। महोत्सव के दौरान आयोजित शैक्षिक प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतियोगियों को समापन समारोह में पुरस्कृत किया गया।


लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी की अध्यक्षता एवं जगदीश सिंह अधिकारी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने इस महोत्सव को क्षेत्र के लिए वरदान बताया। उन्होंने कहा कि जहां मंच के माध्यम से सभी छात्र छात्राओं के शैक्षिक सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व का विकास हो रहा है, वहीं समय समय पर आने वाली आपदाओं में भी लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के पदाधिकारी मदद के लिए खड़े होते हैं। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष खराब मौसम एवं अतिवृष्टि के कारण शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता घड़ा फोड़ प्रतियोगिता कवि सम्मेलन हाफ मैराथन दौड़ एवं एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन नहीं हो पाया, परंतु सभी शैक्षिक कार्यक्रमों के होने से छात्र-छात्राओं में एक विशेष उत्साह देखा गया। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने सांसद अजय टम्टा, क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, जिला अधिकारी नरेंद्र भंडारी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पीचा, थाना अध्यक्ष जसवीर चौहान का महोत्सव के सफल संचालन होने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव के सफल संचालन में सबका विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मदन मोहन जोशी, देवेंद्र अधिकारी, बसंत लाल वर्मा, राजेश सिंह अधिकारी, दुर्गेश चंद्र जोशी, रमेश चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह अधिकारी, प्रदीप ढेक, प्रकाश सिंह अधिकारी, बसंत लाल वर्मा, कौस्तुभ अधिकारी, योगेश जोशी, लक्ष्मण सिंह अधिकारी सूरज उपस्थित रहे।

Ad