चंपावतटनकपुरनवीनतम

ललित मोहन तिवारी ने संभाला पूर्णागिरि मेला मजिस्ट्रेट का पदभार, जिलाधिकारी ने दिए समन्वय के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के आदेशों के अनुपालन में सोमवार को ललित मोहन तिवारी ने विधिवत रूप से पूर्णागिरि मेला मजिस्ट्रेट के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने नव नियुक्त मेला मजिस्ट्रेट को मेले के सफल संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देशित किया कि वे सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्णागिरि मेले में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले के दौरान स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं तथा यातायात प्रबंधन को सुव्यवस्थित रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही न बरती जाए। साथ ही संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।

Ad Ad

पदभार ग्रहण करने के उपरांत मेला मजिस्ट्रेट ललित मोहन तिवारी ने कहा कि उनका प्रमुख उद्देश्य पूर्णागिरि मेले को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराना है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर निगरानी, भीड़ प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के लिए शीघ्र ही संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, ताकि यात्रा मार्ग से लेकर मुख्य मंदिर परिसर तक सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जा सकें।

Ad Ad