लोहाघाट : घाट के समीप बाइक खाई में गिरी, बाराकोट के व्यक्ति की मौत हुई

लोहाघाट/चम्पावत। लोहाघाट पिथौरागढ़ एनएच पर घाट के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार बाराकोट के व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक काश्तकार थे और वे प्याज की पौध लेने घाट गए थे।

जानकारी के अनुसार ग्राम सभा च्युरानी बाराकोट निवासी त्रिलोक सिंह अधिकारी (52) पुत्र जीत सिंह अधिकारी की घाट पुलिस चौकी के पास बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि त्रिलोक सिंह प्याज की पौध लेने के लिए घाट गए हुए थे। जहां आज दोपहर वाहन दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। दुर्घटना में त्रिलोक सिंह के निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरा परिवार स्तब्ध है एवं संपूर्ण बाराकोट में शोक की लहर छा गई है। त्रिलोक सिंह का पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ ले जाया गया है। अंतिम संस्कार 28 नवंबर को रामेश्वर घाट में किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार त्रिलोक सिंह की बाइक गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। पिथौरागढ़ पुलिस व एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद उनके शव को खाई से बाहर निकाला। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने मंच की ओर से त्रिलोक सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। इसके साथ ही कृष्ण सिंह अधिकारी, विनोद सिंह अधिकारी, महेंद्र सिंह अधिकारी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, जगदीश सिंह अधिकारी, दुर्गेश जोशी, नवीन चंद्र जोशी, प्रकाश सिंह अधिकारी, प्रदीप सिंह ढेक, बसंत लाल वर्मा आदि ने भी शोक प्रकट किया है।
