चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमहादसा

लोहाघाट : कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सरयू नदी में गिरी, दो युवक घायल

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। रविवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर घाट की पुरानी पुलिस चौकी के पास सरयू नदी में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घाट चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से खराब मौसम के बावजूद रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को सड़क तक लाया गया।

दुर्घटना की जानकारी न होने से घायल कई घंटे नदी किनारे पड़े रहे। वाहन सरयू नदी में डूबने से बाल बाल बचा है। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व उप निरीक्षक बाराकोट नीरज कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया दुर्घटना में युवराज ओली (18) पुत्र राजकिशोर ओली निवासी सुई तथा दीपेश खर्कवाल (17) पुत्र गिरीश खर्कवाल निवासी पिथौरागढ़ घायल हुए हैं। उन्होंने बताया युवराज ओली को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया।
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में डॉ. मानसी और डॉ. बोरा ने दोनों घायलों का उपचार किया। डॉ. मानसी ने बताया है कि दीपेश को मामूली चोटे आई हैं, पर युवराज के सर पर काफी गंभीर चोटे आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायलों की जान बचाने में शिक्षक मनोज पंत, होटल स्वामी मदन सामंत, सीडब्ल्यूसी कर्मी राम प्रसाद, डाककर्मी मुकेश तथा घाट चौकी पुलिसकर्मी प्रकाश कठैत ने सराहनीय भूमिका निभाई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सुई के ग्रामीण लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचे। लोगों ने कहा एक बड़ा हादसा टल गया। परिजनों के मुताबिक दोनों बच्चे देर रात बिना किसी को बताएं गाड़ी लेकर घूमने को निकल गए।

Ad Ad

Ad Ad