चंपावतनवीनतमलोहाघाट / आस-पास

लोहाघाट : कांस्टेबल हेम माहरा ने खोए बैग को ढूंढ कर महिला के सुपुर्द किया

Ad
ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। नगर में तैनात यातायात पुलिस कर्मी ने एक महिला को उसका खोया हुआ बैग ढूंढ कर सुरक्षित वापस लौटाया। जिस पर महिला ने राहत की सांस ली। साथ ही पुलिस कर्मी का आभार जताया।

Ad

शनिवार को लोहाघाट थाने के यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम माहरा ने जानकारी देते हुए बताया कुछ दिन पूर्व चम्पावत की महिला एक कार से लोहाघाट आई हुई थी, लेकिन उनका बैग कार में छूट गया। बताया कि बैग में नगदी व कुछ जरूरी सामान था। जिसके बाद परेशान महिला ने उनसे संपर्क किया। कांस्टेबल माहरा ने बताया महिला द्वारा सिर्फ इतना बताया गया था कि कार वेगनआर थी। उन्होंने बताया तीन दिन तक सीसीटीवी कैमरे की मदद व पूछताछ के बाद कार का पता लग पाया। इसके बाद कार चालक से बैग वापस लेकर सुरक्षित महिला को सौंप दिया गया है। वहीं महिला द्वारा बैग वापस मिलने पर कांस्टेबल हेम माहरा व लोहाघाट पुलिस को धन्यवाद दिया गया।

Ad