लोहाघाट : पूर्व प्रधान ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर
चम्पावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे मंडलक क्षेत्र की ग्राम सभा गुरेली के पूर्व ग्राम प्रधान प्रेम राम ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। प्रेम राम दोपहर के वक्त अपने घर पर ही था। उसी वक्त उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत गंभीर हुई तो परिजनों को इस बात की जानकारी हुई। सूचना पर गांव के सरपंच खुशाल सिंह व अन्य ने पूर्व प्रधान को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। डॉ. करन ने बताया है कि मरीज की हालत नाजुक है। जिनका उपचार किया जा रहा है। उनकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। डॉक्टर करन ने बताया मरीज ने कौन सा जहरीला पदार्थ खाया उसका पता नहीं चल पा रहा है। उधर, बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधान पेशे से राजमिस्त्री है। घटना के समय उनकी पत्नी और बेटा चम्पावत गए हुए थे तथा घर में उनकी बहू व नाती पोते ही मौजूद थे।
