चंपावतनवीनतम

लोहाघाट : गंदगी करने पर पालिका ने नौ लोगों का चालान किया, कूड़ा जलाने पर ईओ ने लिया संज्ञान

Ad
ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट। नगर पालिका ने पॉलीथिन रखने और दुकान के आगे गंदगी फैलाने पर नौ लोगों का चालान किया है। पालिका ने व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को नगर पालिका के ईओ पीएस बोहरा ने नगर की खड़ी बाजार, स्टेशन बाजार और मीट मंडी में कई दुकानों का निरीक्षण किया। चेकिंग अभियान में पांच दुकानदारों का पॉलीथिन रखने और चार दुकानदारों का दुकानों से गंदगी रखने पर दो हजार रुपये का चालान किया गया। चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसा हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में राजकुमार बिष्ट, प्रमोद महर, सुमित गड़कोटी और संदीप वाल्मीकि मौजूद रहे।

Ad

स्टेशन बाजार में कूड़ा जलाने पर ईओ ने लिया संज्ञान
लोहाघाट। नगर पालिका ने स्टेशन बाजार में एकत्रित कूड़ा जलाने के मामले का संज्ञान लिया है। इसे लेकर नगर पालिका के ईओ ने पर्यावरण मित्रों का जवाब तलब भी किया है। स्टेशन बाजार में रोजाना सुबह कूड़े को एकत्रित कर जलाया जा रहा था। इससे स्टेशन क्षेत्र में प्रदूषित धुंए से व्यापारियों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार सुबह यात्री दिनेश चंद्र, खीम सिंह और प्रेम कुमार ने बताया कि नगर पालिका पर्यावरण को बचाने के बजाय प्रदूषित कर रही है। पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। ईओ पीएस बोहरा ने मामले का संज्ञान लेने पर पर्यावरण मित्रों का जवाब तलब किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं नहीं होंगी।

Ad Ad