लोहाघाट : राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव के पिता का निधन हुआ
लोहाघाट/चम्पावत। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र सिंह देव ‘ताऊ’ के पिता कैप्टन प्रहलाद सिंह देव का आज शनिवार 15 नवंबर को निधन हो गया। वे 88 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर रामेश्वर घाट पुल के पास किया जाएगा।
कैप्टन प्रहलाद सिंह देव 32 वर्षों तक भारतीय सेना में कार्यरत रहे। उन्होंने सन 1962 में चीन के साथ ही 1965 में पाकिस्तान के साथ भी युद्ध लड़ा। 1971 में बांग्लादेश में हुई लड़ाई के भी वे हिस्से रहे। उन्होंने बहादुरी से दुश्मनों के साथ लोहा लेकर भारतीय सेना के गौरव को बढ़ाया। स्व.देव ने 6th कुमाऊं रेजीमेंट में कमांडो इंस्पेक्टर रहकर भारत के लिए बड़ी संख्या में कमांडो तैयार किए। कै. देव का निधन संपूर्ण लोहाघाट एवं बाराकोट क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन समेत विभिन्न संगठनों ने स्व. देव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

