लोहाघाट : राज्य आंदोलनकारी नाथ लाल शाह का 93 वर्ष की उम्र में निधन हुआ

लोहाघाट/चम्पावत। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व सभासद नाथ लाल शाह का 93 वर्ष की उम्र में सोमवार 17 मार्च की शाम करीब साढ़े सात बजे निधन हो गया। नाथ लाल शाह उत्तराखंड राज्य आंदोलन के पुरोधा रहे हैं। ठाड़ाढुंगा निवासी ईश्वरी लाल शाह के पिता नाथ लाल शाह ने उत्तर प्रदेश से पृथक उत्तराखंड राज्य के लिए किए गए संघर्ष में शानदार योगदान दिया। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वे लोहाघाट की हर सामाजिक गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करते थे। उनका निधन संपूर्ण क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। नाथ लाल शाह का अंतिम संस्कार 18 मार्च को दोपहर बाद ऋशेश्वर घाट लोहाघाट में किया जाएगा। राज्य आंदोलनकारी नाथ लाल शाह के निधन पर उत्तरांचल (पर्वतीय) शिक्षक कर्मचारी संगठन जनपद अध्यक्ष नागेंद्र कुमार जोशी, राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र गड़कोटी ‘राजू’ , नवीन मुरारी, भूपेंद्र देव ‘ताऊ’ समेत तमाम लोगों ने गहरा दुख जताया है।

