जनपद चम्पावतनवीनतमलोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव : वोट डालने में चम्पावत जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों से आगे रहीं महिला मतदाता

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। लोकसभा चुनाव 2024 में 2019 में हुए लोकसभा चुनाव की अपेक्षा 4.88 प्रतिशत कम वोट पड़ा। इस बार 206753 में से 106037 लोगों (51.29 प्रतिशत) ने वोटिंग की। महिला मतदाता वोट करने में पुरुषों से काफी आगे रहीं। महिलाओं ने चम्पावत जिले में 55.45, जबकि पुरुषों ने 47.47 प्रतिशत ही मतदान किया। 98760 महिलाओं में से 54769 महिलाओं ने मताधिकार का उपयोग किया। वहीं 107993 पुरुषों में से महज 51268 ने ही वोट डाले। चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में कुल 98617 मतदाताओं में से 55604 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 27512 पुरुष व 28092 महिला मतदाता शामिल रहीं। लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में कुल 108136 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 23756 पुरुष व 26677 महिला मतदाता शामिल रहीं। चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग का प्रतिशत 56.38 रहा। पुरुषों का वोटिंग प्रतिशत जहां 53.61 रहा, वहीं महिलाओं का प्रतिशत 59.39 रहा। लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग का प्रतिशत 46.64 रहा। पुरुषों का वोटिंग प्रतिशत जहां 41.91 रहा, जबकि महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 51.84 रहा। 2019 के लोकसभा चुनाव में 193863 वोटरों में से 108901 (56.17 प्रतिशत) ने वोट डाला था।

Ad
Ad