टनकपुर

पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन के मदन कुमार बने अध्यक्ष, दीपक सचिव

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन के चुनाव गुरुवार को संपन्न हुए। संरक्षक मंडल और स्थानीय पुलिस के सहयोग से संपन्न हुए चुनाव में मदन कुमार ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शाम पांच बजे परिणाम घोषित किये गए। चुनाव में 308 मतदाताओं में कुल 230 लोगों नें मतदान किया। जिसमें अध्यक्ष पद पर मदन कुमार नें 115 वोट प्राप्त कर सुन्दर शर्मा को 02 वोटों से शिकस्त दी। उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह धामी 230 वोटों में से 90 वोट प्राप्त कर विजयी रहे और विकील गुप्ता को 82 वोट मिले। मुकेश सिंह को 55 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर विकाश सिंह उर्फ़ बिट्टू 194 वोटों के साथ विजयी रहे और रजनीश सिंह को कुल 30 वोट ही प्राप्त हुए। महासचिव पद पर नारायण सिंह गैड़ा विजयी रहे। नारायण सिंह को 73 वोट मिले व किशोर सिंह महर को 55 वोट। विजय गिरी को 27, योगेश प्रताप को 69 वोट मिले। सचिव पद पर दीपक जोशी 116 वोटों के साथ विजयी रहे। गुड्डू को 23 वोट, सलमान को 28 वोट और विपिन गुप्ता को 59 वोट प्राप्त हुए। चुनाव का परिणाम घोषित होते ही अध्यक्ष बने मदन कुमार के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। समर्थकों ने जीते हुए पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी व ढोल नगाड़े आतिशबाजी के साथ टनकपुर नगर में भ्रमण कर जश्न मनाया। मदन कुमार ने भी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Ad