चम्पावत : मौराड़ी के मनोज का पुलिस में हुआ चयन, जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं
चम्पावत। जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में कार्यरत दुर्गा दत्त भट्ट के पुत्र मनोज भट्ट के उत्तराखंड पुलिस में चयनित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से जिलाधिकारी मनीष कुमार ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
ग्राम मौराड़ी निवासी 26 वर्षीय मनोज भट्ट ने अपनी तैयारी जिला पुस्तकालय चम्पावत में रहकर की। सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर अध्ययन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह सफलता प्राप्त की, जो जनपद के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। जिलाधिकारी ने मनोज भट्ट को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया।

