उत्तराखण्डराजनीति

उत्तराखंड # हरक सिंह रावत नड्डा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, नड्डा से मिलने दिल्ली पहुंचे

Ad
ख़बर शेयर करें -

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोरशोर से जुटी भाजपा उत्तराखंड में कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हरक सिंह रावत को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बुलावे पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत दिल्ली रवाना हो गए हैं। इसी के साथ, उत्तराखंड भाजपा में एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के कयास शुरू हो गए हैं। हालांकि इस बार सूत्र बताते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बहुत ही चौंकाने वाला फैसला भी पार्टी आलाकमान कर सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस गोत्र के एक मंत्री को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि हरक सिंह रावत को अगर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी नहीं दी गई तो उन्हें चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हरक सिंह रावत का उत्तराखंड के कई विधानसभा क्षेत्रों में प्रभाव है। हालांकि हरक सिंह रावत की नाराजगी उपेक्षा को लेकर है, लेकिन अगर पार्टी उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी देती है तो ना केवल हरक सिंह रावत की नाराजगी खत्म होगी बल्कि पार्टी संगठन में भी उनका हस्तक्षेप बढ़ जाएगा। वहीं, अगर हरक सिंह रावत को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया तो भी उन्हें चुनावों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर पार्टी उनकी जिम्मेदारी बढ़ा सकती है। माना जा रहा है ​कि हरक सिंह रावत को यह जिम्मेदारी कांग्रेस को करारा जवाब देने के लिए दी जा रही है।

Ad
Ad Ad