जनपद चम्पावतनवीनतम

नागेंद्र जोशी दूसरी बार निर्विरोध चुने गए उत्तरांचल (पर्वतीय) शिक्षक कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। शिक्षक भवन लोहाघाट के सभागार में उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन का द्वीवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें जनपद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें नागेंद्र जोशी को निर्विरोध अध्यक्ष एवं वीरेन्द्र मेहता को निर्विरोध सचिव चुना गया।

रविवार 23 अगस्त को आयोजित अधिवेशन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश सिंह तड़ागी, उपाध्यक्ष त्रिभुवन उपाध्याय, संयुक्त मंत्री हिमांशु मुरारी, संगठन मंत्री प्रदीप सिंह ढेक एवं गिरीश चंद्र पांडे, कोषाध्यक्ष सुंदरनाथ गोस्वामी व संप्रेक्षक गोविंद बल्लभ ओली निर्विरोध चुने गए। कार्यक्रम में संगठन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह देव ताऊ, राजकीय उच्चतर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह देव, सचिव जगदीश सिंह तड़ागी, फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव जीवन चंद्र ओली, राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी, सचिव इंदुवर जोशी, एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मिंटू सिंह राणा, सचिव प्रकाश सिंह तड़ागी, चतुर्थ वर्गी कर्मचारी संगठन के जिला महामंत्री घनश्याम भट्ट, विजय कार्की, महेश सिंह, गिरीश पांडे, दिनेश चंद्र जोशी, वीरेंद्र सिंह बोरा, प्रदीप सिंह ढेक, गोविंद बल्लभ ओली, संजीव कुमार राणा, संजय कुमार, त्रिभुवन उपाध्याय उपस्थित थे। जीवन चंद्र होली ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शिक्षक एवं कार्मिक हित में कार्य करने के लिए पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।