क्राइमनैनीताल

नैनीताल खबर : होम स्टे में पर्यटकों की नौकरानी से दुष्कर्म की कोशिश, तीन गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के नौकुचियाताल स्थित एक होम स्टे में कार्यरत तीन कर्मचारियों ने नौकरानी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर करने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। महिला दिल्ली के सैलानियों के साथ यहां घूमने आई थी।

थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया है कि नौकुचियाताल स्थित एक होम स्टे में दिल्ली से सैलानी आए थे। होम स्टे के एक कमरे में सैलानियों के साथ घूमने आई नौकरानी भी ठहरी थी। इस बीच होम स्टे में कार्यरत किशोर राम निवासी बांसतोली कांडा बागेश्वर, राजेश लाल निवासी मंड गोपेश्वर और दीप चंद्र निवासी साकेत काॅलोनी रामनिवास ने नौकरानी के कमरे में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के शोरगुल करने पर तीनों आरोपी भाग निकले। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को सैलानी ने नौकरानी के साथ दुष्कर्म करने की तहरीर सौंपी। इस आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीनों को जेल भेज दिया है।