चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमशिक्षा

चम्पावत जनपद की नेहा गहतोड़ी ने IIM शिलांग से एमबीए उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। विकास खंड पाटी के ग्राम गहतोड़ा, धूनाघाट की प्रतिभाशाली छात्रा नेहा गहतोड़ी (सुपुत्री निर्मला गहतोड़ी एवं नंदीश्वर गहतोड़ी, वर्तमान निवास—दिल्ली) ने भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), शिलांग से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की उपाधि सफलता पूर्वक अर्जित की है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल गहतोड़ी परिवार, बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है।

नेहा गहतोड़ी ने वर्ष 2024–26 के पूर्णकालिक स्नातकोत्तर प्रबंधन कार्यक्रम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ पूर्ण किया तथा संस्थान के दीक्षांत समारोह में अपने अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति में उपाधि प्राप्त की। यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन, समर्पण एवं सुदृढ़ पारिवारिक मूल्यों का प्रतिफल है।

Ad Ad


नेहा गहतोड़ी के दादा गिरीश चन्द्र गहतोड़ी सेवानिवृत्त शिक्षक, ने सदैव परिवार में शिक्षा एवं संस्कारों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की है। उनके मार्गदर्शन में परिवार ने शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान स्थापित की है। परिवार में वर्तमान में दो सदस्य पीएचडी उपाधिधारक, एक चिकित्सक, दो अभियंता तथा उनकी भाभी स्वयं एमबीए उपाधिधारक हैं, जो परिवार की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा को दर्शाता है।

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि नेहा गहतोड़ी के बड़े पापा डॉ. हरिशंकर गहतोड़ी एक प्रतिष्ठित शिक्षक हैं, जिन्हें उत्कृष्ट शिक्षण कार्य हेतु राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह उपलब्धि परिवार की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता की परंपरा को और अधिक सुदृढ़ करती है।

यह भी उल्लेखनीय है कि गहतोड़ी परिवार आज भी एक सुदृढ़ संयुक्त परिवार के रूप में स्थापित है, जहां शिक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय सामूहिक रूप से लिए जाते हैं। परिवार की यह एकजुटता, अनुशासन तथा शिक्षा के प्रति समर्पण ही इस उपलब्धि की सुदृढ़ आधारशिला है। नेहा गहतोड़ी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है। सभी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सतत प्रगति एवं राष्ट्र निर्माण में उनके सार्थक योगदान की कामना की है।

Ad Ad