चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : मिनी मैराथन में नितिन और उषा रहे अव्वल, युवाओं ने दौड़ में दिखाया दमखम

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद चम्पावत में 10 किमी एवं 5 किमी मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

मिनी मैराथन दौड़ का शुभारंभ चम्पावत कलेक्ट्रेट रोड स्थित अम्बेडकर पार्क से हुआ, जो ढकना बडोला एवं डूंगरासेठी होते हुए पुनः अम्बेडकर पार्क पर आकर सम्पन्न हुई। इस आयोजन में युवाओं एवं स्थानीय प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Ad Ad


10 किमी मिनी मैराथन दौड़ में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 39 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में लोहाघाट के नितिन बोरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोहाघाट के सुमित कुमार ने द्वितीय व चम्पावत के चंचल सिंह बिष्ट ने तृतीय स्थान हासिल किया। हिंगला देवी निवासी शंकर नाथ चतुर्थ, चौड़ासेठी निवासी लक्की सेठी पंचम तथा मुड़ियानी निवासी रमेश सिंह षष्ठ स्थान पर रहे।

वहीं 5 किमी महिला ओपन वर्ग की मिनी मैराथन में कुल 11 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें बडोली निवासी उषा थ्वाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चम्पावत निवासी गीतिका द्वितीय, लोहाघाट की रिया तृतीय, लोहाघाट की सुमन चतुर्थ एवं लोहाघाट की सौम्या पंचम स्थान पर रहीं। समापन समारोह में अतिथियों ने विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय उपस्थित रहे। इस अवसर पर कैलाश अधिकारी, पारस महर, लक्ष्मण कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत, स्टेडियम प्रभारी टनकपुर मुकेश शर्मा सहित प्रदीप बोहरा, मुकेश वर्मा, अमित वर्मा, मुकेश टम्टा, मोहन सिंह राणा, सुनील जोशी, हरीश जोशी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Ad Ad