जनपद चम्पावतनवीनतमशिक्षा

विद्यालय प्रबंधन समिति के ओमप्रकाश चुने गए अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

बाराकोट। गुरुवार को यहां अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से ओम प्रकाश को अध्यक्ष व प्रकाश सिंह अधिकारी को उपाध्यक्ष चुना गया। प्रबंधन समिति में विद्यालय के प्रधानाचार्य को सचिव तथा कुंती देवी, बसंती देवी, गीता देवी, सत्यवान, भगवान सिंह अधिकारी व कुंदन सिंह अधिकारी को सदस्य मनोनीत किया गया। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य कपिल देव राम द्वारा अभिभावकों को अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की अवधारणा से परिचित कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी रमेश राम द्वारा अटल उत्कृष्ट विद्यालय को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। बताया कि विद्यालय में अब हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में पठन-पाठन का कार्य किया जाएगा। छात्र जिस भी माध्यम में परीक्षा देना चाहे उस माध्यम को चुन सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन नगेंद्र कुमार जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर भूपेंद्र प्रसाद, आशीष ओली, पिंकी आर्य, अर्जुन सिंह खटोला, जसवंत पोखरिया, पूनम भट्ट, रामकिशोर, माधवानंद जोशी, विनोद कुमार सिंह, मीना गोस्वामी, दीपक रावत, अतुल नाथ, बसंती देवी, हेमा गोस्वामी, कुंती देवी, कविता तड़ागी, दिनेश चंद्र जोशी, कुंदन सिंह अधिकारी, केशव दत्त शर्मा, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

Ad