स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर टनकपुर शहर हुआ तिरंगा मय

टनकपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नगरपालिका की ओर से पूरे नगर के सरकारी कार्यालयों को तिरंगे की विद्युत झालरों से सजाया गया। इतना ही नहीं नगर क्षेत्र के तमाम विद्युत पोलों को भी तिरंगे की रंग की विद्युत झालरों से सजाया गया। नगरपालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने बताया कि नगर क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। 15 अगस्त की सुबह नौ बजे झंडारोहण किए जाने के साथ ही क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।


